CBSE ki 21 June se hogi Re neet Ki Pariksha ab iske bare mein kya bola Ja sakta hai
21 जून की परीक्षा की जो तैयारियां हो रहीं, उससे एक नजर में तो ऐसा लगता है कि सरकार परीक्षा की शुचिता को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' मोड में है. लेकिन अगर इस व्यवस्था की तह में जाकर देखें, तो यह किसी सुधार की जीत नहीं, बल्कि हमारे समूचे सिविलियन परीक्षा तंत्र का 'लीक-तंत्र' के सामने किया गया सबसे बड़ा 'सरेंडर' है.
हथियारों और सेना के दम पर सरहदों की रक्षा की जाती है, देश की शिक्षा व्यवस्था की नहीं. लेकिन जब आम जनता के साथ साथ सिस्टम का ही अपने सिस्टम से यकीन उठ जाए तो यही होता है जो 21 जून को होने जा रहा है. नीट-यूजी (NEET-UG) री-टेस्ट की इस तारीख की जो प्रशासनिक तैयारियां सामने आ रही हैं, वो कोई नॉर्मल एकेडमिक सुधार का संकेत तो नहीं लग रहा. खबर है कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और परिवहन के लिए इस बार नागरिक प्रशासन पर नहीं, बल्कि भारतीय वायुसेना (IAF) के विमानों और परीक्षा केंद्रों पर सीआरपीएफ (CRPF) जैसी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कड़े पहरे पर भरोसा किया जा रहा है.
Neet
ReplyDelete